108Mp Galaxy A73 Samsung Galaxy M53 5G
Samsung Galaxy M53 में 108-मेगापिक्सल कैमरे के अलावा फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 32MP का सेल्फी सेंसर और बड़ी बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद होंगे। ये स्मार्टफोन भारत में एक ऑनलाइन इवेंट के ज़रिये 22 अप्रीलको दोपहर 12 बजे पेश किया जायेगा। ये पढ़ें: Poco भारत में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ पेश करेगा ये फ़ोन, OnePlus, Samsung के फ्लैगशिप फोनों को भी मिलेगी टक्कर Samsung Galaxy M53 5G की कीमतें (अनुमानित) Samsung Galaxy M53 5G की कीमत कंपनी द्वारा सामने नहीं आयी है, लेकिन इसके प्रेडेसर Samsung Galaxy M52 5G की बात करें तो उसे 29,999 रूपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, फिलहाल (24,999 रूपए) है। आसार हैं कि M53 5G के 6+128GB मॉडल की कीमत भी लगभग 30,000 रूपए तक ही होनी चाहिए। हालाँकि इसमें एक और स्टोरेज वैरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है।...